khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल का डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम अभियान, तुलसीकुंज रेलवे कॉलोनी से शुरुआत

जबलपुर. पमरे के जबलपुर रेल मंडल द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जबलपुर तथा डॉ. संदीप, डी.एम.ओ., जबलपुर के निर्देशानुसार तुलसीकुंज रेलवे कॉलोनी में डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत 56 क्वार्टरों का डेंगू सर्वेक्षण किया गया।

सर्वेक्षण के दौरान कूलर, फ्रिज की ट्रे, गमले, जल पात्र, वॉशिंग मशीन तथा छतों पर जमा पानी सहित संभावित मच्छर प्रजनन स्थलों का निरीक्षण किया गया। जिन स्थानों पर डेंगू मच्छर के लार्वा पाए गए, वहाँ तत्काल BTI (Bacillus thuringiensis israelensis) लार्वीसाइड का छिड़काव कर लार्वा नियंत्रण की कार्यवाही की गई।

इस अवसर पर कॉलोनीवासियों को प्रत्येक सप्ताह कूलर एवं अन्य जल पात्रों का पानी बदलने, घरों तथा आसपास जलभराव न होने देने और डेंगू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। मनोज कुमार गुप्ता, ए.एच.ओ., जबलपुर के निर्देशन में आर. पी. गुप्ता, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, नितिन अड़ीवाल, स्वास्थ्य निरीक्षक , श्री देवेन्द्र, डी.ई., जबलपुर एवं श्री सतीश ने अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak