पुलिस के अनुसार शिवदयाल जंघेला व उनके बड़े भाई रामगुलाम जंघेला के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आज सुबह दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि रामगुलाम कुल्हाड़ी लेकर शिवदयाल के घर पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। शिवदयाल पर हमला होते देख पत्नी आशा बाई बीच बचाव करने आई तो रामगुलाम ने उनपर भी हमला कर दिया। हमला होते देख आसपास के लोग घरों से निकल आए, जिन्होने दम्पति को खून से लथपथ हालत में देखा तो स्तब्ध रह गए, जिन्होने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने शिवदयाल को मृत घोषित कर दिया, वहीं आशाबाई की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। वहीं घटना के बाद आरोपी रामगुलाम जंघेला नैनपुर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसके भाई और भाभी ने उसके साथ मारपीट की है।