khabar abhi tak

पुलिस को देखते ही तस्कर ने दौड़ाई फार्च्यूनर कार, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, भारी मात्रा देशी-विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

जबलपुर। नागपुर की ओर से फार्च्यूनर कार में अवैध रुप से शराब लेकर आ रहे तस्कर ने बरगी पुलिस को देखते ही कार की गति तेज कर दी। आगे जाकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीछा करते हुए पहुंची पुलिस ने कार सवार तस्कर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इसी तरह गोरखपुर पुलिस ने मांडवा बस्ती में दबिश देकर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से भी पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जब्त की है। 

                             इस संबंध में तिलवारा पुलिस ने बताया कि निखिल पांडेय उम्र 23 वर्ष निवासी रामायण मंदिर के पीछे सूपाताल वर्तमान पता हरदौल मंदिर के पीछे मुन्ना कोरी का मकान संजीवनी नगर ने फार्च्यूनर कार क्रमांक एमएव 14 सीएम 5999 में देशी व विदेशी शराब लोड की और जबलपुर के लिए रवाना हो गया, जब वह बरगी की ओर बढ़ रहा था, इस दौरान पुलिस को खबर मिल गई, पुलिस ने बेरीकेट लगाकर चेकिंग शुरु कर दी। जब वह रमनगरा मोड़ पर पहुंचा तो पुलिस ने हाथ देकर कार को रोकना चाहा तो निखिल ने कार की गति तेज कर दी और भाग निकला, पुलिस ने पीछा किया तो आगे जाकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीछे से पहुंची पुलिस ने कार सवार निखिल को गिरफ्तार कर कार की तलाशी ली तो 31 पेटी में कुल 276 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 3 लाख 7 हजार 680 रूपये व कार को जब्त कर लिया गया। 

गोरखपुर की मांडवा बस्ती में पकड़ी गई शराब-

इसी तरह गोरखपुर पुलिस ने मांडवा बस्ती निवासी हर्ष गोटिया नामक तस्कर को गिरफ्तार कर शासकीय अस्पताल मांडवा स्थित पहाड़ी में झाडिय़ों के बीच छिपाकर रखी गई 316 पाव देशी शराब कीमती जब्त की है। पुलिस को पूछताछ में बताया कि एक सप्ताह से राहुल काला के कहने पर शराब बेचता है। शराब बेचने के एवज में राहुल काला द्वारा उसे प्रतिदिन 300 रूपये देता है। पुलिस ने हर्ष गोटिया एवं राहुल काला के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।  


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak