khabar abhi tak

जबलपुर के दो शातिर बदमाशों को कटनी जीआरपी ने लिया रिमांड पर, ट्रेनों में चोरी किए गए सोने, चांदी के जेवर बरामद

 

जबलपुर/कटनी। कटनी जीआरपी ने जिला जेल से रिमांड पर लिए गए दो शातिर चोरों से सोने-चांदी के जेवरात व मोबाइल फोन सहित कुल 6 लाख 42 हजार 500 रुपए का चोरी का माल बरामद किया है। इस मामले का आज कटनी जीआरपी ने खुलासा किया है। पुलिस को पूछताछ में चोरी की दो अन्य वारदातों का भी पता चला है। 

                                      जीआरपी ने बताया कि जबलपुर के मझौली में रहने वाले अतिमसिंह खगांर व शरद उर्फ गोलू झारिया कटनी जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद थे। पुलिस ने चोरी के मामले में दोनों को न्यायालय से रिमांड में लेकर थाना में सख्ती से पूछताछ की तो उन्होने ट्रेनों में चोरी की वारदातें करना स्वीकारा, पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जीआरपी कटनी में दर्ज दो अन्य चोरी के मुकदमों का खुलासा किया। पुलिस ने चोरों के पास से एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल और विभिन्न कंपनियों के पांच एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त किए गए इस कुल मशरूका की कीमत 6,42,500 है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से चोरी का माल बरामद करने और पूछताछ की कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। दोनों शातिर चोरों को दोबारा न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak