khabar abhi tak

अपडेट, जबलपुर पुलिस हैदराबाद में की गई ठगी के आरोपियों को पकडऩे जल्द ही उड़ीसा जाएगी, दम्पति से हड़पे है 22 लाख रुपए

 

जबलपुर। हैदराबाद में किडनी दिलाने के नाम पर जबलपुर के दम्पति के साथ की गई ठगी के मामले जबलपुर पुलिस जल्द ही उड़ीसा के कटक जाएगी। ठगों ने जबलपुर के दम्पति से 22 लाख रुपए हड़पे है। इस मामले में जबलपुर की विजय नगर पुलिस ने जयंत साहू और सुष्मिता नायक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

                                    विजय नगर थाना पहुंचे महेश ने बताया कि उनकी पत्नी भावना गंभीर किडनी रोग से पीडि़त हैं। उनके उपचार के लिए गत वर्ष वे हैदराबाद के एक निजी अस्पताल पहुंचे थे। जांच के बाद चिकित्सकों ने किडनी प्रत्यारोपण की आवश्यकता बताई। इस दौरान अस्पताल में उनकी मुलाकात जयंत साहू और सुष्मिता नायक से हुई। दोनों ने बताया कि वह ओडिशा के कटक में रहते हैं। अंगदान की प्रक्रिया से जुड़ी एक सामाजिक संस्था के सदस्य हैं। दोनों ने परियानी को बताया कि उनकी संस्था अंगदान की प्रक्रिया के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को किडनी उपलब्ध कराती हैं। उन्होंने परियानी से कहा कि यदि 22 लाख रुपये सुरक्षा राशि के रूप में जमा कर दिए जाएं तो उनकी पत्नी के लिए किडनी डोनर की व्यवस्था कर दी जाएगी। यदि तय समय पर कोई डोनर उपलब्ध नहीं होता है तो उन्हे राशि वापस करने का आश्वासन दिया। पत्नी के उपचार की जरुरत को समझते हुए परियानी दोनों के बातों में आ गए। स्वजन एवं परिचितों से राशि एकत्रित कर कुल 22 लाख रुपये जयंत और सुष्मिता को दे दिए। बाद में उन्हें पता चला कि कथित संस्था फर्जी है और यह किडनी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह है। तब तक किडनी डोनर भी उपलब्ध नहीं हुआ। इस पर परियानी ने जयंत और सुष्मिता से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने एक बैंक चैक थमा दिया, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। विजय नगर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण दर्ज लिया, अब पुलिस मामले में आरोपी महिला व उसके साथी को पकडऩे के लिए कटक उड़ीसा जाएगी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak