मध्य प्रदेश छात्र यूनियन अध्यक्ष अभिषेक पांडे ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज़ादी के 75 साल होने के बावजूद, अपनी जायज़ मांगों को पूरा कराने के लिए सोनम वांगचुक को 19 दिनों तक तक भूख हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है। आज पूरे देश का युवा सड़कों पर है, लेकिन सरकार की कोई जवाबदेही नहीं है। हमारी मांग है कि शिक्षा व्यवस्था ओर प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाई जाए, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें। अभिषेक पांडे ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और संसद घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज तथा आंसू गैस के गोलों को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे युवाओं पर इस तरह की दमनकारी नीतियां अपनाना अंग्रेजों के शासन की याद दिलाता है। सरकार को दमन करने के बजाय छात्रों से सीधा संवाद स्थापित करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बारिश ही या कोई भी मौसम, संघर्ष जारी रहेगा। युवा अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्थिति में सड़कों पर डटे रहेंगे।
Tags
jabalpur