पुलिस के अनुसार मझगवां के कूम्ही सतधारा निवासी राजूलाल चौधरी उम्र 54 वर्ष पेशे से किसान है। राजूलाल बीती देर रात अपनी पत्नी के साथ खेत गए थे। खेत में ही राजूलाल को जहरीले सांप ने डस लिया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सांप काटने की खबर मिलते ही परिजनों सहित अन्य लोग पहुंच गए, जिन्होने राजूलाल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय तांत्रिक के यहां पर ले गए, जहां पर झाडफ़ूंक कर जहर निकालने की प्रक्रि या चलती रही, इस दौरान राजूलाल की तबियत और बिगड़ती चली गई। सांप का जहर पूरे शरीर पर फैल गई, शरीर नीला पड़ते देख परिजन तत्काल सिहोरा के शासकीय अस्पताल पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद राजूलाल को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि कई मामलों में परिजन झाड़-फूंक के चक्कर में कीमती समय गंवा देते हैं। अस्पताल पहुंचने में देरी होने से सांप का जहर पूरे शरीर में फैल जाता है, जिससे मरीज की जान बचाना बेहद मुश्किल हो जाता है।
Tags
jabalpur