khabar abhi tak

शातिर चाकूबाज ' मंजीत ' के वार से घायल ' अमर ' मेडिकल पहुंचा


जबलपुर।
मामूली विवाद पर शातिर चाकूबाज मंजीत चौधरी के वार से घायल अमर भूमिया मेडिकल पहुंच गया है। अमर को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपी भूमिया मोहल्ले से धमकाते हुए भाग गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

रांझी पुलिस ने बताया कि भूमिया मोहल्ला निवासी ललित भूमिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि देर रात लगभग 00-30 बजे उसकी भतीजी रश्मि भूमिया की शादी थी। रिश्तेदारों का आना जाना लगा था। तभी मंजीत चौधरी, सोनू चौधरी आकर उसके बड़े भाई अमर भूमिया से शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगने लगे। उसके भाई ने रूपये देने से मना किया तो गाली गलोज करने लगे। गालियां देने से मना करने पर मंजीत चोधरी ने चाकू निकालकर तेजी से घुमाया। उसके भाई के हाथ व पेट में चोट आयी। वह भाई को बचाने दौड़ा। सोनू चौधरी उसके साथ मारपीट कर सिर में चोट पहंुचाया तथा दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। बड़े भाई को उपचार हेतु रंाझी अस्पताल लेकर आये जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak