khabar abhi tak

ट्रक के कुचलने से बाइक सवार तीन मजदूरों की मौत, जबलपुर-नरसिंहपुर रोड पर हादसा

 

जबलपुर/नरसिंहपुर। जबलपुर-नरसिंहपुर रोड पर कमती-इमलिया गांव के पास चांदनखेड़ा तिराहा गोटेगांव के समीप आज सुबह 11 बजे के लगभग जबलपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने मोटर साइकल सवार  तीन युवकों को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देख राह चलते लोग रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को पीछा करते हुए पकड़ लिया। घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालत निर्मित हो गए थे। दोनों ओर भारी वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही।
                                   पुलिस के अनुसार ग्राम पिपरसरा निवासी शिवम ठाकुर उम्र 22 वर्ष, प्रकाश पटेल 30 वर्ष व प्रहलाद लोधी 35 वर्ष आज सुबह मोटर साइकल से जबलपुर काम पर जाने के लिए निकले। जब वे कमती से इमलिया गांव की ओर बढ़ रहे थे, इस दौरान जबलपुर की ओर से आए ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्क र लगते ही तीनों युवक मोटर साइकल सहित सामने ही ओर गिरे, जिन्हे कुचलते हुए ट्रक निकल गया, हादसे में तीनों युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते देख राह चलते लोगों में चीख पुकार मच गई, देखते ही देखते लोगों की भीड़ृ एकत्र हो गई, इस बीच चालक ट्रक लेकर भाग निकला। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और ट्रक को तलाश करते हुए पकड़ लिया। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। घटनास्थल पर भीड़ के चलते जाम के हालात निर्मित हो गए, दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाते हुए लोगों से चर्चा की, इसके बाद यातायात शुरु हो सका। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak