khabar abhi tak

निदान फॉल में सुरक्षा का नहीं ' निदान ', कुंड तक पहुंच रहे पर्यटक, देखें वीडियो



जबलपुर।
कटंगी के पास पहाड़ी झरना निदान में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे हो यह रहा है कि यहां पर्यटक फॉल के नजदीक कुंड तक पहुंच रहे हैं। बारिश के इस झरने में नहाने का लुफ्त उठा रहे हैं। गौरतलब है कि इस फॉल में पानी बढ़ने से कई लोग मुसीबत में फंस चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी वन विभाग या पुलिस इस पर अलर्ट नहीं है।

कटंगी के इस निदान फॉल में बारिश होते ही लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। लोग वीक एंड पर पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं। वहीं, युवा वर्ग पथरीले रास्तों से होता हुआ फॉल तक पहुंच रहा है। पत्थर से गिरते झरने में नहाने का आनंद उठा रहे हैं। जानकार कहते हैं कि इसके ठीक नीचे कुंड है। यदि कोई उपर से गिरता है तो सीधे गहरे कुंड में पहुंच जाता है। हालांकि तैराक इस जगह से छलांग तो लगा रहे हैं लेकिन नौसिखियों के लिए यह जगह खतरनाक हो सकती है। कटंगी पुलिस का कहना है कि समय-समय पर मौके पर पहुंचकर लोगों को झरने से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

हो चुकी हैं घटनाएं

निदान फॉल में अभी तक कई घटनाएं हो चुकी है, जिसमें लोगों की जान मुश्किल में पड़ चुकी है। हाल ही में दो दोस्त घूमने गए थे। वे चट्टान पर बैठे थे। अचानक पानी बढ़ गया था, जिससे वे वहां बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस और वन विभाग ने रेस्क्यू करके उन्हें बाहर निकाला था। इसके पूर्व कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak