पुलिस के अनुसार ग्राम डगडगा में रहने वाले रमेश झारिया उम्र 55 वर्ष का मानसिक संतुलन ठीक नही था। जिसके चलते रमेश सामान्य हरकतें नहीं करते रहे। बीती रात रमेश घर से निकले और गांव में ही शासकीय स्कूल के पास लगे पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। इधर रमेश के अचानक लापता होने से परिजन चिङ्क्षतत हो गए, उन्होने अपने स्तर पर रमेश की तलाश की लेकिन कहीं पता नही चल सका। आज सुबह गांव के लोगों ने रमेश को पेड़ पर फंदे पर लटकते देखा, यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते गांव के लोग एकत्र हो गए, जिनके बीच घटना को लेकर तरह तरह चर्चाएं व्याप्त रही। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।
Tags
jabalpur