khabar abhi tak

चाय दुकान की आड़ में लिखी जा रही थी सट्टा-पट्टी, देखें वीडियो



जबलपुर।
बेलबाग थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि गुरूवार को मुखबिर की सूचना पर पाण्डे अस्पताल के सामने संगम चाय की दुकान के पास अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहे व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ पर उसने अपना नाम अच्छेलाल चौधरी, हनुमानताल, विजय कुमार गुप्ता, कोतवाली,  प्रदीप कोरी, घमापुर एवं संजय जैन, शांतिनगर गोहलपुर बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से क्रमशः 5 नग सट्टा पट्टी तथा नगदी 3 हजार 120 रूपये, 5 नग सट्टा पट्टी एवं 2 हजार 180 रूपये, 4 नग सट्टा पट्टी एवं 2 हजार 350 रूपये तथा 3 नग सट्टा पट्टी व नगदी 2 हजार 640 रूपये जप्त किये। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak