khabar abhi tak

मजदूरों के हक और सम्मान के लिए संघर्ष करेगा भारतीय मजदूर संघ




भारतीय मजदूर संघ के 72 वें स्थापना समारोह में गूंजी मजदूरों की आवाज, पेंशनर्स और भविष्य निधि से जुड़ी समस्याओं का भोपाल स्तर पर होगा समाधान

जबलपुर। भारतीय मजदूर संघ का 72 वां स्थापना दिवस जबलपुर के जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया जिसकी अध्यक्षता अजय विश्वकर्मा प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ ने की। इस अवसर पर संघ के 71 वर्ष के सफ़र पर विस्तृत विचार व्यक्त किए गए तथा प्रत्येक स्तर के कर्मचारियों की समस्याओं का संघ के माध्यम से निराकरण करवाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में रजनीश विश्वकर्मा प्रदेश मंत्री मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, राजकुमार नायक विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ, राहुल सिंह जिला अध्यक्ष और अमर ग्रावकर उपस्थित रहे जिन्होंने संघ के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने कर्मचारियों की आवाज उठाने में साथियों की सराहना की। इस दौरान भविष्य निधि और पेंशन भोगियों की समस्याएं भोपाल स्तर पर उठाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में सचिव देवेन्द्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, बृजेश मिश्रा, परशुराम तिवारी, वीरेंद्र चंदेल, तुषरेन्द सिंह, एसपी बाथरे और मनोज सिंह शामिल हुए जबकि संचालन अमर ग्रावकर ने किया।

​श्रम अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया

​अजय विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन हर वर्ग के मजदूर और कर्मचारी के हक के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने 71 वर्षों के ऐतिहासिक सफर को याद करते हुए बताया कि कैसे यह संगठन दुनिया का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन बना है। कर्मचारियों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए आने वाले दिनों में और भी व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे ताकि किसी भी कर्मचारी का शोषण न हो सके।

​संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगी राहत

​अटल उपाध्याय और राजकुमार नायक ने विशेष रूप से आउटसोर्स, संविदा और ठेकेदारों के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण अब भारतीय मजदूर संघ के माध्यम से प्रमुखता से करवाया जाएगा। भविष्य निधि और पेंशन भोगियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए भोपाल स्तर पर अधिकारियों के साथ बैठक कर ठोस कदम उठाए जाने की घोषणा की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak