जबलपुर। जबलपुर के पाटन से सवारियों को छोडऩे तेंदूखेड़ा बस स्टेंड पहुंचे आटो चालक कैलाश कोल की सांसे अचानक थम गई, उसने अपना सिर हैंडिल पर टिका दिया, इसके बाद नहीं उठ सका। सवारियों ने देखा तो शोर मचाया, जिसपर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने कैलाश को स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों का कहना था कि संभवत: कैलाश को हार्ट अटैक आया है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि सुबह वह पूरी तरह स्वस्थ थे।
पुलिस के अनुसार जबलपुर के पाटन स्थित ग्राम कंतोरा निवासी कैलाश कोल पिता सुनमुन उम्र 40 वर्ष आटो चलाता रहा। के रूप में हुई है। कैलाश आज सुबह अपने ऑटो से ग्राम रोंझा से ग्राम देवरी निजाम, तेंदूखेड़ा सवारियां छोडऩे आया था। तेंदूखेड़ा बस स्टैंड स्थित राजा होटल के सामने पहुंचते ही कैलाश को अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ। उन्होंने तुरंत ऑटो को सुरक्षित खड़ा किया और स्टेयरिंग पर सिर रखकर बैठ गया। ऑटो में सवार यात्री विनीता प्रधान ने बताया कि रास्ते भर कैलाश सामान्य रूप से बातचीत कर रहे थे। बस स्टैंड पर अचानक ऑटो रुकने और कैलाश के कोई प्रतिक्रिया न देने पर यात्रियों ने उन्हें आवाज दी और हिलाया। जब कोई हलचल नहीं हुई, तो यात्री उन्हें तुरंत तेंदूखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने कैलाश कोल को मृत घोषित कर दिया। राजा होटल के संचालक रजनीश यादव ने बताया कि वह अपनी दुकान पर थे जब एक ऑटो आया और दूसरे ऑटो से टकराकर रुक गया। शुरुआत में उन्हें लगा कि चालक आराम कर रहा है, लेकिन कुछ देर बाद ऑटो में बैठी सवारियों के घबराने पर उन्हें चालक की मौत का पता चला।
Tags
jabalpur