khabar abhi tak

' 2.0 नशे से दूरी दो कदम है ज़रूरी ' अभियान से बढ़ाई व्यापारियों ने नजदीकी, देखें वीडियो



जबलपुर।
समाज हित में ' 2.0 नशे से दूरी दो कदम है ज़रूरी अभियान ' से व्यापारियों ने नजदीकी बढ़ा ली है। सोमवार को कैंट थाना एवं सदर व्यापारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संकल्प लेते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति का ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज का भविष्य प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज, परिवार, व्यापारियों और पुलिस प्रशासन को मिलकर सतत जागरूकता अभियान चलाना होगा। सभी उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प भी लिया।

मौके पर सीएसपी उदयभान बागड़ी, कैंट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र पटले, सदर व्यापारी संघ के अध्यक्ष हरीश केसवानी, डॉ अजय वाधवानी, सुन्दर अग्रवाल, संजय जैन, सतीश अग्रवाल, अमरचंद बावरिया, ज्ञानचंद गुप्ता, आशीष त्रिपाठी, वेद महावर, डॉ ऋषि बावरिया, पंकज गुप्ता, सर्वेश बावरिया, रमन अग्रवाल, पुष्पेंद्र महाराज, नरवात गुप्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak