पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गल्ला कारोबारी विजय जैन उनकी पत्नी कीर्ति व दोनों बच्चे घर की दूसरी मंजिल में सो रहे थे। देर रात दो बजे के लगभग हथियारबंद 6 बदमाश बाउंड्रीबाल से कूदकर अंदर घुसे और ऊपरी मंजिल में पहुंचे और विजय जैन की कनपटी पर बंदूक रख दी। इसके बाद रस्सी निकालकर विजय जैन उनकी पत्नी कीर्ति के हाथ, पैर बांधकर आलमारी की चाबी मांगी, मना करने पर विजय के सिर पर बंदूक की बट से हमला कर दिया, हमला होते देख पत्नी कीर्ति घबरा गई और आलमारी की चाबी दे दी। बदमाशों ने आलमारी से करीब 8 तोला सोने के जेवर, नगदी एक लाख रुपए निकाल लिए। यहां तक कि भागते हुए बदमाशों ने विजय जैन व उनकी पत्नी कीर्ति के मोबाइल फोन छीने और भाग निकले। लूट की घटना से घबराए दम्पति ने आसपास के लोगों को आवाज लगाकर बुलाया। जिन्होने दोनों को बाहर निकालकर पुलिस को खबर दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस को पूछताछ व जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी जबलपुर ओर भागे है, जिसपर दमोह पुलिस ने भी जबलपुर संपर्क कर नाकाबंदी कर दी है।