khabar abhi tak

थाने के सामने आत्मदाह करने वाले युवक की मौत: अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम



जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में खुद को आग लगाने वाले 55 वर्षीय पूनाराम लुनिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। पूनाराम ने 5 जुलाई को माढ़ोताल थाने के बाहर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। पूनाराम की मौत के बाद उसके परिजनों ने शव को आईटीआई तिराहे पर रखकर चक्काजाम प्रदर्शन शुरू कर दिया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। जांच में यह बात सामने आई कि पूनाराम प्रभात नगर का निवासी था और पूर्व में एक आपराधिक मामले में सजा काट चुका था। उसका आरोप था कि उसे झूठी गवाही के आधार पर जेल भेजा गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह अपनी शिकायत लेकर कभी थाने नहीं पहुंचा था। चक्काजाम के दौरान मौके पर पूर्व विधायक विनय सक्सेना समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मृतक को फंसाने वाले झूठे गवाहों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। करीब एक घंटे तक चले हंगामे और प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak