khabar abhi tak

यातायात नियमों का उल्लंघन: मोबाइल कोर्ट ने 15 चालकों पर लगाया जुर्माना



जबलपुर। जबलपुर में यातायात नियमों को कड़ाई से लागू करने के लिए जिला प्रशासन और न्याय विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक सोनी के निर्देश पर मोबाइल कोर्ट के जरिए चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डॉ. गौरव गर्ग की मोबाइल कोर्ट ने सिविल लाइन्स इलाके में औचक चेकिंग की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 15 वाहन चालकों को पकड़ा गया और उनसे कुल 7500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करना है। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात संकेतों का पालन करने की सख्त समझाइश भी दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आने वाले दिनों में न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज सविता की मोबाइल कोर्ट शहर के प्रमुख कॉलेजों जैसे साइंस कॉलेज, महाकौशल कॉलेज और जीएस कॉलेज के आसपास औचक निरीक्षण करेगी। इस दौरान कॉलेजों के बाहर बेवजह खड़े होने वाले मनचलों और संदिग्ध वाहनों की भी सघन जांच की जाएगी। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सुरक्षा के लिहाज से सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें और नियमों का पालन करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak