khabar abhi tak

कैट मध्यप्रदेश की नई कार्यकारिणी गठित


जबलपुर।
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की नवीन कार्यकारिणी के गठन पर जबलपुर संभाग के समस्त व्यापारियों एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। नवगठित कार्यकारिणी में सुनील अग्रवाल (भोपाल) को चेयरमैन, भूपेन्द्र जैन (ग्वालियर) को प्रदेश अध्यक्ष, रमेश गुप्ता (इंदौर) को प्रदेश महामंत्री, गोविन्द असाटी (छतरपुर) को संयुक्त अध्यक्ष, राजकुमार गुप्ता "प्रिन्स" (ग्वालियर) को प्रदेश संगठन महामंत्री तथा धर्मेन्द्र शर्मा (भोपाल) को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

कैट जबलपुर संभाग एवं जबलपुर जिले के सभी पदाधिकारी जितेंद्र पचौरी - कैट प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपक सेठी - कैट संभाग अध्यक्ष, रोहित खटवानी - प्रदेश सचिव, संदेश जैन - संरक्षक, राजीव बड़ेरिया –अध्यक्ष, कैट टीम जबलपुर, सीमा सिंह चौहान – कैट महिला विंग, निखिल पावा, राजीव नेमा - कोषाध्यक्ष, राजा सराफ, मनु शरद तिवारी, मनोज जसाठी, संजय चड्ढा, अरुण निखरा, विनय असाटी, राजेश जैन, पुनीत हांडा, कमल ग्रोवर, सुबोध जैन, कैलाश साहू, मुकेश शराफ, हिमांशु खरे ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में कैट मध्यप्रदेश प्रदेश के व्यापारियों के हितों की प्रभावी पैरवी करते हुए 'वोकल फॉर लोकल', 'मेक इन इंडिया', स्वदेशी व्यापार, डिजिटल व्यापार सशक्तिकरण एवं व्यापारी कल्याण के क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन प्रदेश के प्रत्येक जिले तक अपनी गतिविधियों का विस्तार कर व्यापारियों को एक मजबूत मंच प्रदान करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak