khabar abhi tak

जमीन विवाद पर युवक की कुल्हाड़ी से काट दी उंगलियां, दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष

दमोह। जबलपुर-दमोह रोड स्थित लखनी गांव में आज जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच टकराव हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में एक युवक कोमलसिंह के हाथ उंगलियां काट दी गई। वहीं अन्य लोगों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना रहा। 

                                पुलिस के अनुसार लखनी गांव में कोमलसिंह पिता हल्के सिंह लोधी की जमीन को लेकर राजनसिंह लोधी से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष एक दूसरे से बदला लेने की फिराक में रहते थे। आज दूसरे पक्ष के राजन सिंह लोधी, बृजेंद्र सिंह लोधी, मूरत सिंह लोधी, रम्मू सिंह लोधी और कोमल सिंह लोधी मकान बनवा रहे थे। इस दौरान कोमलसिंह पहुंच गए और उन्होने मकान बनाने से रोका, जिसपर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष के लोगों ने कोमल सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, हमले में कोमलसिंह के हाथ की उंगलियां कट गई। हमला होते देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिन्होने दोनों पक्षों के लोगों को अलग अलग किया। वहीं घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिन्होने घायल कोमल सिंह को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां पर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है, पुलिस द्वारा इन्हे पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak