khabar abhi tak

सागर से फरार रेप का आरोपी जबलपुर के पाटन बस स्टेंड से गिरफ्तार, नौकरी व शादी का झांसा देकर युवती के साथ बनाए थे शारीरिक संबंध

 

जबलपुर/सागर। सागर से फरार रेप के आरोपी को पुलिस ने जबलपुर के पाटन स्थित बस स्टेंड से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी युवक ने एक युवती को नौकरी दिलाने व शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद धमकी  देते हुए भाग निकला। 

                            पुलिस के अनुसार सागर की युवती को युवक ने नौकरी दिलाने का झांसा दिया, जिसके चलते वह युवक से बातचीत करने लगी। बातचीत के दौरान युवक ने बहाने से मिलने के लिए बुलाया, इसके बाद जबलपुर की होटल में लाकर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवक ने शादी का वादा कर किया। इसके बाद न नौकरी मिली और शादी करने के लिए कहा गया तो उसने इंकार करते हुए धमकी देना शुरु कर दिया। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी, पुलिस साइबर सेल की मदद से युवक का लोकेशन भी ट्रेस करती रही। इस दौरान खबर मिली कि युवक जबलपुर के पाटन बस स्टेंड में बैठा है और जबलपुर आने के लिए बस का इंतजार कर रहा है। जिसपर सागर से पुलिस की टीम जबलपुर के पाटन बस स्टेंड पहुंच गई और घेराबंदी करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak