पुलिस के अनुसार पटेल नगर अधारताल निवासी अरविंद वर्मा प्राइवेट जॉब करते है। बीती रात 12.30 बजे के लगभग अरविंद अपने घर में सो रहा था। इस दौरान मोटर साइकलों से पहुंचे बदमाशों ने अरविंद के घर पर बमों से हमला करना शुरु कर दिया, घर की बाउंड्रीवाल से टकराते हुए बम धमाके के साथ फटने लगे। धमाके की आवाज सुनकर अरविंद व उनके परिजन घबरा गए, बाहर निकलकर देखा तो चारों ओर धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था, इस बीच देखा कि बाइक सवार बदमाश भाग रहे है। इस दौरान आसपास रहने वाले लोग भी अपने अपने घरों से बाहर निकल आए थे। घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में दहशत व्याप्त रही। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्हे पूछताछ में लोगों ने देखा तो मोटर साइकल सवार दो युवकों को भागते हुए देखा है जो मुंह पर कपड़ा बांधे थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद प्रकरण दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाल रही है।