लार्डगंज पुलिस ने बताया कि अपराध क्रमांक 77/24 धारा 294, 323,, 506, 34 भादवि में फरार गैर म्यादी वारंटी सचिन ठाकुर उम्र 21 वर्ष, लक्ष्मण रैकवार उम्र 18 वर्ष, शुभम पिता राजू रैकवार उम्र 30 वर्ष, सोनू पिता राजू रैकवार उम्र 24 वर्ष निवासी गली नम्बर 4 उजार पुरवा, मयूर पिता संतोष ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी उजारपुरवा, सौरभ पिता राजू रैकवार उम्र 21 वर्ष निवासी उजारपुरवा को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार अपराध क्रमांक 78/24 धारा 323,,509, 506, 325,34 भादवि के प्रकरण में फरार गैर म्यादी वारंटी ठक्कु रैकवार उर्फ प्रेमलाल उम्र 40 वर्ष निवासी गली नम्बर 4 उजार पुरवा को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अपराध क्रमांक 596/24 धारा 281, 125, बीएनएस के प्रकरण में फारर गैरम्यादी वारंटी राहुल कोरी उम्र 26 निवासी सर्वोदय नगर को गिरफ्तार किया गया।