khabar abhi tak

लड़की आवाज में लड़कों से करता था प्यार भरी बातें, शादी का वादा कर किसी से 5 तो किसी से हड़पे 50 हजार रुपए हड़पे

 

जबलपुर। जबलपुर के पाटन से लगे तेंदूखेड़ा में पुलिस ने एक ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो लड़कियों की आवाज निकालकर मोबाइल फोन पर लड़कों को प्यार भरी बातों में फंसाकर शादी का वादा करता। इसके बाद किसी लड़के से पांच हजार तो किसी से 50 हजार रुपए लेकर बातचीत बंद कर देता था। मामले में पीडि़त थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। जिसपर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
                               पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी युवक मोबाइल फोन पर लड़कों को लड़की की आवाज निकालकर प्यार भरी बातें करके अपने जाल में फंसा लेता और फिर उनसे किसी न किसी बहाने से रुपए ऐठता रहा,  आरोपी ने अब तक करीब 10 से 15 युवकों को अपनी ठगी का शिकार बनाकर रुपए हड़पे है। आरोपी युवक द्वारा लड़की की आवाज निकालकर किसी से पांच तो किसी से 50 हजार रुपए तक लिए है। आरोपी युवक द्वारा लड़की बनकर युवकों से की जा रही बातचीत से उनके परिजन परेशान हो चुके थे। खासतौर पर घर की महिलाएं, जिन्होने हिम्मत जुटाई और थाना तेंदूखेड़ा पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने जब मामले की जांच की, तो पता चला कि लड़की बनकर बात करने वाला असल में एक लड़का है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर हड़पे पैसे-

मामले में एक पीडि़त सुंदर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक ने उनके भांजे से लड़की की आवाज में बात कर अपने प्यार में जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। इसके बाद बहाने से भांजे से पांच हजार रुपए ऐठ लिए। अब जब उन्हें पता चला कि वह कोई लड़की नहीं बल्कि ठग लड़का है, तो वे अपने पैसे वापस मांगने थाने पहुंचे हैं।

थाना पहुंची महिला ने कहा-

इसी तरह ग्राम बहेरिया में रहने वाली भागवतीबाई ने बताया कि यह लड़का उनके बेटे से लम्बे समय से लड़की बनकर बातचीत करता रहा। यहां तक थोड़े थोड़े करके करीब 50 हजार रुपए ले चुका है। आरोपी के पकड़े जाने की खबर मिलते ही महिला अपने परिजनों के साथ थाना पहुंची और रुपए दिलाए जाने की मांग करने लगी।

इनके साथ 40 हजार रुपए की ठगी की-

एक और पीडि़त रामकुमारी यादव ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि इस फर्जी लड़की ने उनके परिवार के लोगों को अपनी मीठी बातों में फंसाकर करीब 40,000 रुपए की ठगी की है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद अब सभी पीडि़त तेंदूखेड़ा थाने पहुंचकर अपने पैसे वापस दिलाने की गुहार लगा रहे हैं। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak