जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के कोटा जंक्शन में प्लेटफॉर्म नंबर-4 के पुनर्विकास कार्य हेतु रेल प्रशासन द्वारा पूर्व में 18 जुलाई तक लिया गया 15 दिवसीय ब्लॉक को अब 6 दिन के लिए बढ़ाकर 24 जुलाई तक कर दिया गया है।
इस दौरान पूर्व जारी अधिसूचना के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर-4 से संचालित होने वाली गाडिय़ों के प्लेटफॉर्म में परिवर्तन, कुछ गाडिय़ों का मार्ग परिवर्तित तथा कुछ गाडिय़ों का आंशिक संचालन सोगरिया स्टेशन से संबंधित परिचालनिक व्यवस्थाएं अब 24 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेंगी। कोटा स्टेशन पर अन्य सभी प्लेटफॉर्म से रेल सेवाओं का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।
ब्लॉक अवधि में परिचालनिक व्यवस्थाओं के कारण कुछ गाडिय़ों के आगमन एवं प्रस्थान में अतिरिक्त समय लग सकता है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे स्टेशन पर समय से पूर्व पहुंचें।
24 जुलाई तक प्लेटफॉर्म परिवर्तित रेलगाडिय़ाँ
प्लेटफॉर्म नंबर-4 से संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 19811 कोटा-इटावा एक्सप्रेस, 19814 सिरसा-कोटा एक्सप्रेस, 19808 सिरसा-कोटा एक्सप्रेस, 12181/12182 जबलपुर-अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस, 61613 घाटोली-कोटा मेमू ट्रेन, 11603 कोटा-बीना मेमू ट्रेन, 22982 श्रीगंगानगर-कोटा एक्सप्रेस, 13237/13238 पटना-कोटा-पटना एक्सप्रेस एवं 13239/13240 पटना-कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्लेटफॉर्म नंबर-3 से तथा गाड़ी संख्या 12060 हजऱत निज़ामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन प्लेटफॉर्म नंबर-2 से किया जाएगा। परिचालनिक आवश्यकता के अनुसार कुछ गाडिय़ों के प्लेटफॉर्म में आवश्यकतानुसार परिवर्तन भी किया जा सकता है।
24 जुलाई तक परिवर्तित मार्ग से संचालित रेलगाडिय़ाँ:- इन गाडिय़ों का संचालन कोटा जंक्शन के स्थान पर गुड़ला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया मार्ग से किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस सोगरिया (आगमन 02:10 बजे, प्रस्थान 02:20 बजे)–कोटा चंबल केबिन–गुड़ला होकर संचालित होगी तथा कोटा जंक्शन नहीं आएगी।
गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस गुड़ला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया (आगमन 23:30 बजे, प्रस्थान 23:40 बजे) होकर संचालित होगी तथा कोटा जंक्शन नहीं आएगी।
24 जुलाई तक सोगरिया स्टेशन पर समापन करने वाली गाडिय़ाँ
गाड़ी संख्या 19812 इटावा–कोटा एक्सप्रेस 23 जुलाई तक कोटा जंक्शन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर ही समाप्त होगी।
गाड़ी संख्या 22984 इंदौर–कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सोगरिया स्टेशन पर ही समाप्त होगी।
गाड़ी संख्या 61634 बीना–कोटा मेमू सोगरिया स्टेशन पर ही समाप्त होगी।
24 जुलाई तक सोगरिया स्टेशन से प्रारंभ होने वाली गाड़ी:-
-गाड़ी संख्या 61633 कोटा–बीना मेमू कोटा जंक्शन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन से 15:20 बजे प्रस्थान करेगी।
