भोपाल. मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. इस बीच मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, बैतूल, अलीराजपुर, देवास, अनूपपुर, दमोह और सागर में ऑरेंज यानी अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि विदिशा, सीहोर, नर्मदापुरम, उज्जैन समेत 16 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के ताजा फोरकास्ट के अनुसार, बैतूल, अलीराजपुर, देवास, अनूपपुर, दमोह और सागर में ऑरेंज अलर्ट यानी अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि विदिशा, सीहोर, नर्मदापुरम, उज्जैन समेत 16 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में बादलों की वजह से उमस बनी रहेगी। जबकि अधिकांश क्षेत्रों में आंधी-बारिश से राहत महसूस की जा रही है।
एमपी में अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम
6 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे 7 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे तक
- बैतूल, अलीराजपुर, देवास, अनूपपुर, दमोह, सागर, उमरिया, छिंदवाड़ा, सिवनी में कहीं-कहीं अति भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, धार, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, गुना, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- भोपाल, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, इंदौर, आगर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, छत्तरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
7 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे 8 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे तक
- विदिशा, रायसेन, शहडोल, उमरिया में कहीं-कहीं अति भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, देवास, सीधी, रीवा, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- भोपाल, सिहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सतना, अनुपपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
8 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे 9 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे तक
- रायसेन, गुना, अशोकनगर, सागर में कहीं-कहीं अति भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- विदिशा, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकलां, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- भोपाल, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, मैहर, पांढुर्णा में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
9 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे 10 जुलाई 2026 की सुबह 8:30 बजे तक
- गुना, अशोकनगर में कहीं-कहीं अति भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, श्योपुरकलां, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
