जबलपुर। बंगाल की खाड़ी से बने डिप्रेशन से भारी बारिश की संभावना बन रही है। पश्चिमी विक्षोभ से आगामी 48 घंटों में भारी बारिश हो सकती है। दरअसल, प्रदेश के उपर मानसून की ट्रफ लाइन बन गई है। बारिश का सिस्टम एक्टिव हो गया है। रविवार के बाद सोमवार से पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में जबलपुर, छिंदवाड़ा, भोपाल, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, देवास, रतलाम,इंदौर, उज्जैन, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, सिवनी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।
कमजोर मानसून की वजह से इस वर्ष जुलाई का कोटा भी पूरा नहीं हुआ है। शुरुआती दौर में अच्छी बारिश के बाद मानसून की बारिश पूरी तरह थम गई थी। इस वजह से जुलाई की बारिश औसत से भी नीचे चली गई। प्रदेश की कुल औसत बारिश 37.3 इंच होती है, जिसमें जुलाई की बारिश सबसे महत्वपूर्व होती है। हालांकि, अगले 48 घंटों तक सक्रिय रहने वाले मानसूनी सिस्टम से जुलाई का कोटा काफी हद तक पूरा होने की संभावना है।