khabar abhi tak

एमपी : रीवा में कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या, 3 बदमाशों ने हमला किया, मौके से बाइक छोड़कर भागे

रीवा. एमपी के रीवा में मंगलवार की देर रात कांग्रेस एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित कोल की सरेराह चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शांति विहार स्थित एटडीएफसी बैंक के पास दो बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया।

गंभीर रूप से घायल अमित को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। रात करीब 10 बजे अमित कोल शांति विहार स्थित ॥ष्ठस्नष्ट बैंक के पास एक दुकान पर सिगरेट लेने पहुंचे थे। इसी दौरान हमला हुआ। पुलिस ने मौके से दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं, जिन्हें आरोपी भागते समय छोड़ गए थे। वारदात के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आदिवासी समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- बिना विवाद के हमला किया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने बिना किसी बहस या विवाद के सीधे अमित को निशाना बनाया और लगातार चाकू से वार किए। हमला इतना तेज था कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। कई गंभीर चोटों के कारण वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।

लोगों ने बदमाशों को पकडऩे की कोशिश की

हमले के दौरान लोगों ने शोर मचाया और बदमाशों को पकडऩे का प्रयास किया। भीड़ बढ़ती देख आरोपी दोनों मोटरसाइकिलें छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए पैदल फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल अमित को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह, दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दो सीएसपी, थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपियों की छोड़ी गई दोनों मोटरसाइकिलें जब्त कर उनके रजिस्ट्रेशन नंबर और तकनीकी जानकारियों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास शुरू किया।

सीसीटीवी फुटेज से सुराग तलाश रही पुलिस

वारदात एचडीएफसी बैंक के नजदीक हुई, इसलिए पुलिस बैंक सहित आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का मानना है कि कैमरों में आरोपियों की गतिविधियां और भागने का रास्ता कैद हुआ होगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak