khabar abhi tak

धोखाधड़ी : ' मैडम, ट्रांजेक्शन सही नहीं हुआ ' और बदल दिया एटीएम कार्ड, निकाले 39 हजार


जबलपुर।
महाराजपुर में गुरूवार को एक शिक्षिका अपनी सास के खाते से रूपए निकालने एटीएम गई थी, जहां अज्ञात युवक ने झांसा देकर उसका एटीएम बदल दिया और उसके जाने के बाद खाते से 39 हजार रूपए निकालकर चंपत हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात युवक की छानबीन कर रही है।

अधारताल पुलिस ने बताया कि महाराजपुर पटेल नगर निवासी शिवानी शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट स्कूल में शिक्षिका है। वह दोपहर लगभग 12-15 बजे महाराजपुर स्थित एसबीआई एटीम से अपनी सास प्रमीला शर्मा का एटीएम लेकर पैसा निकालने गयी थी। एटीएम से उसने 1500 रूपये निकाले। इस बीच वहां पर एक व्यक्ति आया। वह एटीएम कार्ड वापस निकलने लगी तो बोला कि मैडम आपका ट्रांजेक्शन सही नहीं हुआ। आप पुनः एटीएम लगाकर कोड डाले तो उसने एटीएम मशीन में लगाकर कोड डाला। इसी बीच अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम मशीन से उसके एटीएम को निकाल वापस दिया। वह एटीएम लेकर घर आ गयी। थोड़ी देर बाद उसकी सास के मोबाइल से पैसे कटने का मैसेज आया। उसने पति को बताया और एटीएम कार्ड लेकर स्टेटमंेट निकालने पुनः महाराजपुर एटीएम गये। वहां पर एटीएम कार्ड को मशीन में लगाये और एटीएम पिन डाला तो गलत पिन का होना लिखा आया। पति ने एटीएम कार्ड देखा जो सुरेन्द्र कुमार नामदेव के नाम का था। अज्ञात व्यक्ति द्वारा छलपूर्वक उसकी सास के खाता से एटीएम बदलकर छल करते हुये 38 हजार 500 रूपये निकाल कर धोखाधड़ी की।

गौरतलब है कि हाल ही में एसपी संपत उपाध्याय ने बैंक अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें होने वाली धोखाधड़ी, सायबर क्राइम आदि के बारे में जागरूक किया था और बैठक के बाद यह पहली वारदात सामने आई है, जिससे पुलिस सहित बैंक अफसरों को अलर्ट रहना होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak