khabar abhi tak

' विक्की ' से ' श्रेयांश ' ने खरीदी थी 12 बोर की पिस्टल, गिरफ्तार, देखें वीडियो



जबलपुर।
सुहागी के रहने वाले विक्की ठाकुर से अधारताल निवासी श्रेयांश गुप्ता ने 12 बोर की पिस्टल खरीदी थी। इस बात का खुलासा श्रेयांश के पकड़े जाने पर हुआ है। पुलिस ने श्रेयांश के कब्जे से पिस्टल सहित एक जिंदा कारतूस जब्त किया है, जो किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे में था। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि रविवार देर रात पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अधारताल तालाब हनुमान मंदिर के पास एक युवक जो सफेद टीशर्ट एवं काले ंरग का लोवर पहने है। कोई घटना करने के लिये अपने पास पिस्टल रखा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देते हुये मुखबिर के बताये हुलिये के युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम श्रेयांश गुप्ता निवासी अधारताल बताया। तलाशी लेने पर कमर में पीछे तरफ एक 32 बोर की पिस्टल खोसे मिला। लोवर के दाहिने जेब में 1 कारतूस रखे मिला था। आरोपी से उक्त पिस्टल एवं कारतूस के संबंध में पूछताछ करने विक्की ठाकुर निवासी सुहागी से लेना बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak