khabar abhi tak

WCREU के प्रयास से कोटा मंडल में शीघ्र बनाए जाएंगे 68 पैसेंजर लोको पायलट, पात्रता सूची हुई जारी

कोटा. लगातार स्टाफ की कमी से जूझ रहे रनिंग स्टाफ को आज WCREU के प्रयास से बड़ी खुश खबरी मिली जब यूनियन के प्रयासों के फलस्वरूप आज प्रशासन ने पैसेंजर लोको पायलट पदोन्नति हेतु 68 कर्मचारियों की पात्रता सूची जारी कर दी।

यूनियन के सहायक महामंत्री कॉम नरेश मालव ने बताया कि यूनियन महामंत्री कॉम मुकेश गालव के नेतृत्व में रनिंग स्टाफ की प्रत्येक समस्या के निवारण हेतु सतत प्रयत्नशील है । विगत दिनों मुख्य लोको निरीक्षक और मेल लोको पायलट पदोन्नति सूची जारी करवाकर यूनियन ने स्टाफ को बड़ी राहत दी थी । आज ये सूची जारी होने से अब 68 मालगाड़ी लोको पायलट कर्मचारियों को पैसेंजर लोको पायलट पद पर पदोन्नति मिलेगी ।

कॉम नरेश मालव ने ये भी बताया कि इनके पदोन्नति आदेश भी अति शीघ्र जारी करवाए जाएंगे ताकि इसके बाद आनुपातिक रूप सी बढ़ी हुई पोस्टों के साथ मालगाड़ी लोको पायलट और लोको पायलट (शांटिंग ) की पदोन्नति का रास्ता भी प्रशस्त हो । इतनी अधिक संख्या में पदोन्नति हेतु पात्रता सूची जारी होने से प्रफुल्लित रनिंग स्टाफ ने यूनियन के महामंत्री कॉम मुकेश गालव, कोटा लोको शाखा पदाधिकारियों और यूनियन परिवार का खुले मन से आभार व्यक्त किया।।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak