khabar abhi tak

Rail One ऐप से रिजर्वेशन पर 3 प्रतिशत की छूट खत्म, देना होगा फुल किराया

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किए गए एकीकृत डिजिटल प्लेटफार्म रेलवन ऐप की डिस्काउंट को अब खत्म कर दिया गया है. अनारक्षित और आरक्षित टिकटों की बुकिंग पर मिलने वाली 3 प्रतिशत की विशेष छूट 14 जून को समाप्त हो गई है. ऐसे में 15 जून से यात्रियों को टिकट बुकिंग पर पूरा किराया चुकाना होगा. रेलवे प्रशासन द्वारा यह छूट प्रयोगिक तौर पर 14 जून 2026 तक ही दी गई थी.

रेलवन सुपर ऐप को डाउनलोड करने के बाद यात्रियों को अब अन्य किसी ऐप की आवश्यकता नहीं पड़ रही है. इस सिंगल प्लेटफार्म पर यात्री सफर के दौरान खाना बुक करने के साथ-साथ रेल मदद सेवा के जरिए साफ-सफाई, सुरक्षा, बेडरोल, बिजली और पानी से संबंधित शिकायतें भी दर्ज करा रहे हैं. इसके अलावा ट्रेनों की लाइव लोकेशन और कोच पोजीशन की सटीक जानकारी भी इस ऐप पर आसानी से मिल रही है.

आसान है डाउनलोड और लॉगिन की प्रक्रिया

मोबाइल फोन के प्लेस्टोर पर जाकर रेल वन सुपर ऐप डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐप का उपयोग करने अपनी पुरानी आईआरसीटीसी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा.

ऐप पर जाकर नया अकाउंट भी बना सकते हैं.

पुराने रेलकनेक्ट या यूटीएस मोबाइल यूजर भी सीधे लॉगिन कर पा रहे हैं.

रेल वन सुपर ऐप की प्रमुख खूबियां

सिंगल लॉगिन : एक ही आईडी से रेलवे की तमाम सुविधाओं का लाभ.

टिकट बुकिंग : आरक्षित, अनारक्षित, प्लेटफार्म टिकट और एमएसटी की त्वरित बुकिंग.

ट्रैकिंग व स्टेटस : ट्रेन की रियल-टाइम ट्रैकिंग, पीएनआर स्टेटस और कोच पोजीशन की जानकारी.

अतिरिक्त सेवाएं : सफर में खाना आर्डर करने, रिटायरिंग रूम व लाउंज बुक करने की सुविधा.

पर्यटन : आईआरसीटीसी के टूर पैकेज और स्पेशल ट्रेनों की जानकारी.

आर-वॉलेट : तेज और सुरक्षित भुगतान के लिए रेलवे ई-वॉलेट की सुविधा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak