जबलपुर। अब ओएलएक्स पर बिक्री के दिखाए जाने वाले सामान जरा सम्हलकर खरीदें, यहां पर भी साइबर फ्रॉड लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। जबलपुर के ग्वारीघाट क्षेत्र में रहने वाली महिला उर्वशी बाघमारे सस्ता सामान खरीदने के चक्कर में 2.41 लाख रुपए गवां चुकी हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्वारीघाट निवासी महिला उर्वशी बाघमारे ने कुछ दिन पहले ओएलएक्स पर घरेलू उपयोग का कुछ सामान देखा तो खरीदने के लिए विक्रेता से संपर्क किया। विक्रेता ने भी उर्वशी को अपनी बातों के जाल में उलझाकर उनके बैंक खाते की जानकारी ओटीपी देकर प्राप्त कर दली। इसके बाद महिला को बातों में उलझाए रखा और खाते से 2 लाख 41 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। बातचीत खत्म होने के बाद जब उन्होने अपना मोबाइल फोन चेक किया तो पता चला कि उनके खाते से रुपया गायब हो चुका है। इतनी बड़ी राशि निकलने से घबराई उर्वशी ने परिजनों को बताया, इसके बाद थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने उर्वशी बाघमारे की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।