khabar abhi tak

बम के धमाकों से दहला बरेला क्षेत्र, बदमाशों ने घर पर किया हमला, महिला घायल

 

जबलपुर। जबलपुर के बरेला वार्ड क्रमांक 6 में आज सुबह के वक्त बदमाशों ने पवन चक्रवर्ती के घर पर बदमाशों ने बमों से हमला कर दिया। हमले में पवन के घर के खिड़की व दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं पवन की मां सरोज बाई की आंख के पास चोट आई है। जिन्हे उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया, जहां पर उन्हे भरती कर लिया गया है। बम के धमाकों से क्षेत्र में सुबह से ही दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। 

                                           पुलिस के अनुसार बरेला वार्ड क्रमांक 8 में रहने वाले पवन चक्रवर्ती की क्षेत्र के कुछ बदमाशों से पुरानी रंजिश चली आ रही है,जिसके चलते बदमाश हर वक्त बदला लेने की फिराक में रहते थे। आज सुबह 8 बजे के लगभग मोटरसाइकलों से पहुंचे बदमाशों ने एक के बाद एक, करीब चार बम पवन के घर पर फेंके, बम फटने से घर के खिड़की व दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए, इस दौरान पूजा कर रही पवन की मां सरोज चक्रवर्ती क ी आंख में चोट आई। बम के धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिन्हे देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बदमाश बम फेंकते साफ नजर आ रहे हैं। इस मामले में पीडि़त परिवार ने अमन, विशाल और प्रदीप सोनकर पर हमले का आरोप लगाया है। खबर है कि जनवरी 2026 में दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और हिंसक झड़प हुई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच के बाद आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak