khabar abhi tak

BSNL- स्वदेशी नेटवर्क से ग्रामीण भारत को डिजिटल बनाने के लिए बड़ा कदम, लॉन्च किया नया भारतनेट प्लान

जबलपुर। ग्रामीण भारत के कोने-कोने तक किफायती और स्वदेशी इंटरनेट पहुँचाने के उद्देश्य से सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य देश के ग्रामीण परिवारों, विद्यार्थियों, उद्यमियों के साथ-साथ सरकारी संस्थानों को हाई-स्पीड फाइबर इंटरनेट (FTTH) से जोड़ना है। 

मात्र ₹259 में मिलेगा हर महीने 700 GB डेटा 25 Mbps स्पीड के साथ। यह प्लान 22 जून 2026 से पूरे देश में लागू कर दिया गया है। दीर्घकालिक बचत के लिए छमाही प्लान ₹1,449 में और वार्षिक प्लान ₹2,849 में उपलब्ध होगा।

विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह के किफायती ब्रांड बैंड प्लान ग्रामीण भारत में इंटरनेट उपयोग को बढ़ाने के साथ साथ डिजिटल अंतर को कम करने में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak