जबलपुर। जबलपुर के अधारताल क्षेत्र में रहने वाली युवती के परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर जीशान मंसूरी नामक युवक रेप करता रहा। जीशान मंसूरी की हवस का शिकार हो रही युवती ने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।पुलिस अधिकारियों को पूछताछ में युवती ने शिकायत में बताया कि उसकी जीशान मंसूरी से पहचान थी, जिसके चलते वह फोन पर बातचीत करता रहा। इस दौरान जीशान ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया, इसके बाद मुलाकात करने लगा। 9 मार्च 2026 को आरोपी ने पहली बार युवती को मिलने के बहाने बुलाया और अधारताल तालाब के पास एक सुनसान क्षेत्र में ले जाकर रेप किया। इसके बाद 25 मई 2026 को आरोपी ने युवती को दोबारा मिलने के लिए दबाव बनाया और क्षेत्र के मनु रेस्टोरेंट ले गया। वहां रेस्टोरेंट के एक केबिन में आरोपी ने उसके साथ फिर से दुराचार की घटना को अंजाम दिया। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी जिशान मंसूरी ने कृत्य के बाद उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके कारण वह डरी हुई थी। अंतत: साहस जुटाकर पीडि़ता ने अपने परिजनों के साथ अधारताल थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस द्वारा आरोपी जीशान मंसूरी को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।