khabar abhi tak

बच्चों के झगड़े में बड़ों के सिर फूटे


जबलपुर।
घमापुर के हनुमान टोरिया में रविवार रात बच्चों के झगड़े ने ऐसा तूल पकड़ा कि दो पक्षों के बड़े आमने-सामने पहुंच गए। एक-दूसरे को ललकारते हुए दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों पर अपराध कायम कर लिया है।

घमापुर पुलिस ने बताया कि हनुमान टोरिया निवासी अमर चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मजदूरी करता है। रविवार रात लगभग 9-30 बजे खेरमाई मंदिर के उपर तरफ रहने वाले राजकुमार विरहा से उसके बड़े भाई अमित चोध्री की बच्चों की बात को लेकर बातचीत हो रही थी। उसी समय वह वहां समझाने गया तो राजकुमार बिरहा उसके साथ गाली गलौज करते हुये उसे पकड़ लिया। सपना बिरहा ने डंडे से हमलाकर सिर में चोट पहुंचा दी। मौके पर दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गए।

वहीं, राजकुमार बिरहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मजदूरी करता है। रविवार रात लगभग 9-30 बजे बच्चों से विवाद पर से बहस हो रही थी। उसी समय अमित चौधरी व अमर चौधरी आकर उसके साथ गाली गलौज करने लगे। गालियां देने से मना करने पर अमर चौधरी ने लाठी से हमलाकर उसके वायें आंख के बगल में चोट पहुंचा दी। मौके पर उसका नाती आरब बबन आया तो अमित चौधरी ने नाती को डंडे से मारकर दाहिने पैर में चोट पहुंुचा दी। दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak