khabar abhi tak

जबलपुर : 96 घंटों तक बाथरूम में कब्जा जमाए बैठी रही कोबरा नागिन, सर्प विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू

 
जबलपुर.
जिले के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सिहौदा में रहने वाले रमेश भुमिया के परिवार बीते 4 दिनों (96 घंटों) से काफी परेशान था। उनकी परेशानी का कारण उनके घर में घुसी कोबरा नागिन थी। जिसने बाथरूम में कब्जा जमा रखा था, जिसकी दहशत के कारण परिवार का हर सदस्य पूरी तरीके से दहशत में था। परिवार के लोगों की नींद भी उड़ी हुई थी। वे बताते है कि कोबरा नागिन कभी किचन में तो कभी टीवी सैट के ऊपर जा कर बैठ जाती। शाम के समय बाथरूम खोला तो चीख निकल गई, नागिन वहां परजाकर भी बैठ जाती थी। उसे देखकर पूरा परिवार डर के माहौल में रहा।

चार दिन दहशत में बीतने के बाद रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे जब नागिन गेंहू के बोरों के बीच बैठी थी, तभी रमेश भुमिया ने सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे फोन लगाया और पूरी बात बताई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे गजेन्द्र दुबे ने रेस्क्यू कर नागिन को पकड़ लिया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। नागिन के पकड़े जाने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

कोबरा प्रजाति होती है खतरनाक

सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने बताया कि घर में घूमने वाली नागिन कोबरा प्रजाति की थी, जो बेहद खतरनाक और आक्रामक होती है। बता दें कि इसमें जानलेवा न्यूरोटाक्सिन जहर पाया जाता है। सर्पदंश के बाद तीन घंटे के भीतर मेडिकल उपचार नहीं मिलने पर पीडि़त की जान संकट में आ सकती है। दुनिया के सबसे जहरीले और पहचान में आने वाले सांपों में से एक है। खतरा महसूस होने पर यह अपनी गर्दन की पसलियों को फैलाकर एक चौड़ा फन बना लेती है, जो इसे किसी भी अन्य सांप से अलग करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak