जबलपुर। गौरीघाट की न्यू पीपी कॉलोनी में रहने वाली एक मां अपनी बेटी के जम्मू स्थित घर गई थी। मकान सूना पड़ा था। मौका देखकर दो अज्ञात युवकों ने धावा बोला और ताला तोड़कर चोरी वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज अपनी बड़ी बेटी को भेजी है। इससे यह मामला पुलिस को सौंपा गया है।
ग्वारीघाट पुलिस ने बताया कि कमला नेहरू नगर निवासी प्राची वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी माताजी प्रगति श्रीवास्तव एमआईजी, न्यू पीपी कालोनी, थाना ग्वारीघाट में अकेली रहती है। मकान में नीचे किरायेदार सुजीत कुमार रहते है। माताजी 19 मार्च को छोटी बहन के घर जम्मू गयी हुयी है। उसे रविवार शाम लगभग 5/30 बजे माताजी ने टेलीफोन से बताया कि घर जाकर देखो। घर के ताले टूटे हुए है। वह अपनी माताजी के घर ग्वारीघाट जाकर देखी घर का उपर जाने वाले मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। मकान के नीचे किरायेदार सुजीत कुमार का भी ताला टूटा हुआ था। घर के अन्य कमरे के भी ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर जाकर देखा मास्टर बेडरूम का सामान बिखरा हुआ था। आलमारी के अंदर रखी तिजोरी को अलमारी के बाहर निकालकर तोडा हुआ था। तिजोरी के अंदर कुछ चांदी के छोट-छोटे बर्तन रखे थे, वे नहीं थे। पुलिस ने बताया कि बड़ी बेटी को माताजी के द्वारा घर के कैमरे के सीसीटीवी फुटेज उसे भेजे गये हैं, जिसमें 2 अज्ञात लडके घर में घुसते हुए दिख रहे है। गृहस्वामी के आने के बाद ही चोरी गए सामानों की जानकारी मिल सकेगी।
