khabar abhi tak

बिजली पोल में करंट से युवक की मौत, पानी भरते वक्त हादसा, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

 

मंडला। मंडला के जहरमऊ गांव में आज सुबह बिजली के पोल में करंट आने से अक्षय यादव की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ है जब अक्षय घर के लिए पानी भर रहा था। घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने इसके विरोध में सिवनी-मंडला मार्ग स्थित कान्हा तिराहे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। 

                              बताया यगा है कि जहरमऊ गांव निवासी अक्षय यादव  उम्र 28 वर्ष आज सुबह अपने घर के बाहर लगे नल से पानी भर रहा था। नल के पास स्थित बिजली के पोल में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसके संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत बम्हनी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अक्षय पेशे से ड्राइवर था और ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कान्हा तिराहे पर चक्काजाम कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बिजली के पोलों में करंट आने की शिकायतें पहले भी विभाग को दी गई थीं, लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने विभाग की लापरवाही को युवक की मौत का कारण बताया। ग्रामीणों ने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होने लोगों से चर्चा कर हर संभव मदद दिलाने आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak