जबलपुर। एमपी के जबलपुर में शास्त्री नगर स्थित वृद्धाश्रम में जीवन यापन कर रहे वृद्ध पंकज कोरी की पलंग से गिरने के कारण सिर में चोट आई। जिन्हे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भरती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान पंकज कोरी की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार पंकज कोरी उम्र 63 वर्ष वृद्ध आश्रम में दोपहर के वक्त के अचानक झटके आने से पलंग से गिर गए। जिससे उनके सिर में चोट आई, घायल पंकज कोरी को आश्रम के सेवादारों ने उठाकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों की टीम इलाज में जुटी रही लेकिन उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पंकज कोरी की मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। घटना के बाद से वृद्ध आश्रम में रह रहे लोगों की विशेष रुप से देखभाल शुरु कर दी गई है।
Tags
jabalpur
