बताया गया है कि व्हीकल स्टेट एरिया में कर्मचारियों के शासकीय आवास से लेकर फैक्टरी के विभिन्न विभागों में एक टाइम पानी आ रहा था तो किसी तरह काम चल रहा था, लेकिन अब दो दिन से एक बूंद पानी नहीं आया है, जिससे कर्मचारियों व उनके परिवार को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस बात की खबर प्रबंधन तक पहुंचाई गई लेकिन इस ओर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते आज कर्मचारी विरोध स्वरुप गेट नम्बर 6 के अंदर प्रशासनिक भवन के सामने धरने पर बैठ गए, कर्मचारियों ने नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए मटके फोड़कर अपनी बात रखी। कर्मचारियों के धरना व प्रदर्शन की खबर मिलते ही प्रबंधन के अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने कर्मचारियों से चर्चा कर जल्द ही समस्या का समाधान कराएगें।
Tags
jabalpur