khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल द्वारा अवैध वेंडरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया, 257 के खिलाफ कार्रवाई

जबलपुर. यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं अधिकृत खानपान सेवाएं उपलब्ध कराने तथा रेलवे परिसरों एवं रेलगाडिय़ों में अनाधिकृत गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जबलपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सहयोग से विशेष सघन जांच एवं प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया।

यह विशेष अभियान 29 मई 2026 से 12 जून 2026 तक मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं रेलगाडिय़ों में चलाया गया। अभियान के दौरान वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों द्वारा व्यापक निरीक्षण, सघन जांच एवं सतत निगरानी की गई। जांच के दौरान रेलवे अधिनियम एवं प्रचलित नियमों का उल्लंघन करते हुए अनाधिकृत रूप से वेंडिंग गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कुल 257 अवैध एवं अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के परिणामस्वरूप रेलवे नियमों के अंतर्गत इन मामलों से कुल 94,730 का राजस्व प्राप्त किया गया। साथ ही संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द किया गया।

भारतीय रेल यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं मानक गुणवत्ता की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। अधिकृत रेलवे वेंडरों के माध्यम से खाद्य सामग्री एवं अन्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा अनाधिकृत वेंडिंग पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना रेलवे प्रशासन की प्रमुख प्राथमिकताओं में सम्मिलित है। इस प्रकार के विशेष अभियान रेलवे परिसरों में अनुशासन एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ यात्रियों के हितों की सुरक्षा तथा रेलवे राजस्व संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak