khabar abhi tak

बिजली सब स्टेशनों की सुरक्षा-संचालन पर कार्यशाला आयोजित


जबलपुर।
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) की जीरो एक्सीडेंट पॉलिसी के तहत  प्रदेश के विभिन्न टेस्टिंग डिवीजन मुख्यालयों में सबस्टेशन संचालन एवं  मेंटेनेंस सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की गईं। कार्यशालाएं अधीक्षण अभियंता शेखर फटाले के मार्गदर्शन में संपन्न हुईं।

प्रशिक्षण के दौरान सबस्टेशन संचालन एवं अनुरक्षण कार्यों में अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं, दुर्घटना निवारण उपायों तथा सुरक्षित कार्यशैली की जानकारी दी गई। श्री शेखर फटाले ने एसओपी एवं सेफ्टी प्रोटोकॉल के कड़ाई से पालन पर जोर देते हुए सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और समन्वित टीमवर्क के महत्व से प्रतिभागियों को अवगत कराया। कार्यशालाओं में उज्जैन जिले के नागदा, धार जिले के बदनावर तथा राजगढ़ क्षेत्र के अभियंताओं एवं तकनीकी कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak