जबलपुर। एमपी के जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में एक तेज रफ्तार डंपर ने दो युवकों को रौंदकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।
बताया जाता है कि सोमवार 15 जून की दोपहर नेशनल हाईवे के गौर पुलिस चौकी और बरगी थाना क्षेत्र के बीच पडऩे वाले नर्मदा नदी के पुल पर एक तेज रफ्तार डंपर एमपी34 जेडएफ 6543 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बरगी से आ रहे बाइक सवार युवकों व महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक में आग लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही गौर चौकी प्रभारी नितिन पांडे तत्काल ही मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए और हादसे में गंभीर रूप ले घायल महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। चूंकि दुर्घटना जिस जगह हुई, वह बरगी थाना क्षेत्र में आता है। लिहाजा मौके पर बरगी थाना का बल भी पहुंचा। जिन्होंने ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।
