khabar abhi tak

दो मोटर साइकलों की भिड़ंत में युवक की मौत, मासूम बच्चे सहित तीन गंभीर, जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर

जबलपुर/दमोह। दमोह के पथरिया क्षेत्र में आमने सामने से हुई भिडं़त में मोटर साइकलों के परखच्चे उड़ गए। वहीं एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे सहित तीन लोगों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर हालत को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया। 
                        पुलिस के अनुसार मनोज कुर्मी उम्र 29 वर्ष निवासी शाहपुर सोनकिया अपनी पत्नी व बेटी को जोरतला छोडऩे के बाद चार वर्षीय बेटे वेद कुर्मी के साथ बाइक में अपने चार वर्षीय बेटे वेद को लेकर घर के लिए रवाना हुए। जब वे पथरिया से आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान सामने से आए मोटर साइकल सवार से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए, वहीं मनोज के शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक में सवार रामकुमार पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी सूखा गांव, गणेश पटेल 35 वर्ष निवासी खेजरा व मासूम बच्चे वेद के शरीर पर गंभीर चोटें आई। दुर्घटना होते देख राह चलते लोग रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को दमोह के शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। जबलपुर मेडिकल कालेज में तीनों की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak