जबलपुर। केंट थानान्तर्गत मोदीवाड़ा के समीप आटो सवार महिला पूजा कोरी नामक महिला के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चैन व मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर आटो चालक ने पीछा किया लेकिन गलियों के सहारे लुटेरे भाग निकले। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार तुलसी मोहल्ला बाई का बगीचा निवासी अनुज कोरी अपने ई-रिक्शा में पत्नी पूजा, साली मन्नू व बच्ची को बिठाकर सदर जाने के लिए निकला। रात दस बजे के लगभग जब वे एपीएन स्कूल के सामने से मोदीवाड़ा की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान मोटर साइकल सवार बदमाश आए और पूजा कोरी के गले से सोने की चैन व हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले, पूजा के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने आटो चालक के साथ लुटेरों को पकडऩे के लिए पीछा किया लेकिन गलियों में घुसकर भाग गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि यहां पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी निकाले गए है।