प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अधिकारियों की तैनाती कर हेल्पलाइन नंबर जारी किए
जबलपुर। जबलपुर में 21 जून रविवार को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों और अभिभावकों को यातायात या वीवीआईपी मूवमेंट से होने वाली किसी भी असुविधा से बचाने के लिए प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई है। परीक्षा के सफल संचालन और छात्रों की सहायता के लिए पुलिस व कलेक्ट्रेट स्तर पर विशेष कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां सीधे जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। यदि केंद्र तक पहुंचने में कोई भी बाधा आती है, तो पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात निरीक्षक मनीष राय से 98261 85759 पर अथवा डीएसपी वैघनाथ प्रजापति से 94253 89328 पर बात की जा सकती है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम के नंबर 0761-2624350 पर भी मदद ली जा सकती है। कलेक्ट्रेट स्तर पर व्यवस्था संभाल रहे डिप्टी कलेक्टर रघुवीर सिंह मरावी के मोबाइल नंबर 9406759078 और तहसीलदार नीलिमा राजलवाल के नंबर 9685054923 पर भी किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क कर समाधान पाया जा सकता है।
