khabar abhi tak

पुलिस जन सुनवाई में शिकायतें सैकड़ा पार, देखें वीडियो



जबलपुर।
हर हफ्ते एसपी कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई का आंकड़ा सैकड़ा पार हो गया है। इन 133 शिकायतों पर एसपी सहित अन्य पुलिस अफसरों ने संबंधित थानों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस के मुताबिक जनसुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे। अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि, परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित थी। एसपी ने समस्त शिकायतकर्ताओं को शीध्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया तथा त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों-राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया। जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बीएस गोठरिया, नगर पुलिस अधीक्षक कैंट उदयभान बागरी उपस्थित रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak