khabar abhi tak

डम्पर के कुचलने से वेटनरी डाक्टर की मौत, गुस्साए लोगों ने शव रखकर किया प्रदर्शन,

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के गाडरवारा-तेंदूखेड़ा मार्ग पर आज सुबह सड़क हादसे में पशु चिकित्सक अमोल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना तेज रफ्तार डंपर और बाइक की भिड़ंत के कारण हुई। हादसे के बाद, मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया, जिससे इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए ोि। 

                            बताया गया है कि वेटनरी डाक्टर अमोल उम्र 55 वर्ष मोटरसाइकल से आफिस जाने के लिए निकले। जब वे गाडरवारा से आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान पीछे से आए डम्पर ने टक्कर मार दी। डम्पर की टक्कर लगते ही डाक्टर अमोल मोटर साइकल सहित सामने की ओर गिरे, जिन्हे डम्पर रौंदते हुए निकल गया, हादसे में डाक्टर अमोल की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते देख आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीणजन एकत्र हो गए, जिन्होने शव रखकर मौके पर प्रदर्शन शुरु कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर एनटीपीसी से जुड़े ओवरलोड डंपर तेज गति से संचालित होते हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उनका कहना है कि बार-बार हादसों के बावजूद प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। करीब एक घंटा तक प्रदर्शन के दौरान पुलिस व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले में कार्यवाही करने आश्वासन दिया, इसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak